फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग वर्ल्ड कप: काश बाघा से जालंधर आने वाले दिन फिर लौट आए, भावुक हुए पाक शूटर उस्मान

Sat, 20 Mar 2021 09:00 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वाघा बॉर्डर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पाकिस्तान के स्कीट शूटर उस्मान चांद सियालकोट में रहते हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब पाकिस्तान और भारत की दूरियां उनके लिए कुछ नहीं थीं। वह हर माह बाघा बार्डर से जालंधर आते थे और दोस्तों के साथ रुककर वापस चले जाते थे। अब स्थितियां वैसी नहीं है। 36 साल वर्षीय उस्मान चार साल बाद भारत आए हैं। अंतिम बार भी वह 2017 में दिल्ली में विश्व कप खेलने आए थे।

विज्ञापन


उस्मान ने अमर उजाला से कहा कि शूटिंग उनका शौक है। उन्होंने घर पर ही रेंज बना रखी है। उनका मेडिकल और सर्जिकल गुड्स का व्यापार है। ज्यादातर सामान भारत के शहरों में सप्लाई होता था, लेकिन जबसे दोनों देशों के बीच संबंध काफी खराब हुए हैं तब से भारत से व्यापार भी बंद हो गया है। एक समय वह था जब वह दोस्तों से मिलने और व्यापार के सिलसिले में हर माह भारत आते थे। महीने में एक चक्कर जालंधर में जरूर लगता था। वह बाघा बार्डर से जालंधर आते थे और दोस्तों से मिलकर वापस चले जाते थे। यह सिलसिला अब थम गया है।

चांद कहते हैं कि वह तो यही दुआ करते हैं किसी तरह दोनों देशों के तल्ख रिश्ते ठीक हो जाएं और फिर पहले जैसा आना-जाना शुरू हो जाए। उन्होंने पिछले नवंबर से कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है। ओलंपिक से पहले यह अंतिम टूर्नामेंट है और उन्हें रैंकिंग सुधारनी है। इसके लिए वह दुबई होते हुए बमुश्किल वीजा लगवाकर यहां आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें