फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्म पुरस्कार: मौमा दास समेत कुल सात खिलाड़ियों को मिलेगा पद्मश्री अवॉर्ड

Mon, 25 Jan 2021 10:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Padma Shri - फोटो : social media
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तरफ से विभिन्न पद्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई। गृह मंत्रालय ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है। 2021 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार के लिए पद्म भूषण, पद्म विभूषण और पद्मश्री नाम की तीन श्रेणियों में अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 119 लोगों का चयन किया गया है।

विज्ञापन


इनमें विभिन्न खेलों से कुल सात खिलाड़ियों का पद्मश्री के लिए चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों में पश्चिम बंगाल से टेबल टेनिस खिलाड़ी मौमा दास, तमिलनाडु से भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की कप्तान अनीता पौलदुरई, अरुणाचल प्रदेश से एक सीजन में दो बार माउंट एवेरेस्ट की चढ़ाई करने वाली पर्वतारोही अंशु जामसेनपा, केरल से एथलेटिक्स कोच माधवन नांबियार, उत्तर प्रदेश से एथलीट सुधा हरी नारायण सिंह, हरियाणा से बधिर कुश्ती के दिग्गज पहलवान वीरेंदर सिंह और कर्नाटक से पैरा-स्पोर्ट्समैन के वाई वेंकटेश का नाम शामिल है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक के रूप में प्रतिष्ठित, पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें