भारत के मानव ठक्कर ने चीनी ताइपै के फेंग यि सिन को 11-7, 8-11, 11- 4, 9-11, 14 -12, 11-1 से हराकर ऑस्ट्रेलिया में चल रही आईटीटीएफ विश्व जूनियर चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
मानुष शाह और जीत चंद्रा हालांकि पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए। जीत को रोमानिया के क्रिस्टियन प्लेटा ने हराया जबकि मानुष को सिंगापुर के पांग यू एन कोएन ने मात दी। मानव ने पिछले मैच में कनाडा के जेरेमी हाजिन को 11-9, 11-6, 11-3, 11-5 से हराया। अब उनका सामना चीन के शियांग पेंग से होगा ।
इससे पहले मानव ठक्कर और मानुष शाह ने अर्जेंटीना के मार्टिन बेंटाकोर और सैंटियागो लोरेंजो को 12 14, 11 8, 11-6, 11-13, 11-7 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना ताइपै के फेंग यि सिन और लि सिन यांग से होगा । जीत चंद्रा और स्नेहित एस को हालांकि रोमानिया के प्लेटा और रारेस सिपोस ने मात दी।