फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव दूसरे स्थान पर रहे भारतीय ग्रैंडमास्टर हरिकृष्णा

Thu, 30 Jul 2020 07:18 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ने स्विट्जरलैंड में चल रहे 53वें बील अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के सातवें और आखिरी दौर में स्पेन के डेविड एंटोन गुइजारो को हराया, लेकिन उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। पोलैंड के राडोस्लाव वोज्ताजेक ने स्थानीय खिलाड़ी नोएल स्टुडेर को हराने के बाद खिताब जीता। काले मोहरों से खेलते हुए हरिकृष्णा ने 31 चालों में जीत दर्ज की।

विज्ञापन


वोज्तानेक के 37 अंक रहे जबकि हरिकृष्णा उनसे आधा अंक पीछे रहे। ब्लिट्ज वर्ग में खराब प्रदर्शन का खामियाता उन्हें भुगतना पड़ा जहां उन्हें 14 मैचों में छह अंक ही मिले थे। रैपिड वर्ग में वह दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि चेस 960 टूर्नामेंट जीता था। अब वह 19 अगस्त से ऑनलाइन ओलंपियाड में चुनौती पेश करेंगे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें