फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक स्थगित होने से खेलगांव को लेकर नई दुविधा, महंगे आपर्टमेंट को लेकर बढ़ी आयोजकों की चिंता

Thu, 26 Mar 2020 07:23 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • खेलगांव में बने यह महंगे आपर्टमेंट पहले ही बिक चुके हैं
  • 11.40 करोड़ रुपये तक है कुछ आपर्टमेंट की कीमत
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो बे के सामने बने सैकड़ों आलीशान अपार्टमेंटों में जुलाई अगस्त में जमकर रौनक लगने वाली थी लेकिन अब ओलंपिक स्थगित होने से आयोजकों के सामने नयी दुविधा पैदा हो गई है। कारण खेलगांव के ये महंगे अपार्टमेंट पहले ही बिक चुके हैं। इस खेलगांव में 11000 खिलाड़ियों को रहना था। शहर का अद्भुत नजारा दिखाते इन अपार्टमेंट में कुछ फ्लैट की कीमत 15 लाख डॉलर (करीब 11.40 करोड़ रुपये) तक है। अब इन्हें खरीदने वालों के सामने अनिश्चितता की स्थिति बन गई है।

विज्ञापन


खरीदार अनुबंध को खंगालने में जुट गए हैं कि कैसे सुरक्षा जमा गंवाए बिना उन्हें पैसा वापस मिल जाए। टोक्यो प्रापर्टी सेंट्रल की निदेशक जो वार्ड ने कहा, ‘खरीदारों को इससे बड़ी असुविधा होगी। करार में लिखा है कि प्राकृतिक आपदा या विक्रेता के नियंत्रण के बाहर की चीजें इस वर्ग में आएगी।’ सलाहकार फर्म ओरागा रिसर्च के सीईओ और प्रापर्टी विशेषज्ञ तोमोहिरो माकिनो ने कहा,‘दाम गिरने को लेकर भी चिंता है। ओलंपिक को लेकर रोमांच और उत्साह खत्म होने के बाद हालात खराब हो जाएंगे। अभी तो सौदे रद्द होने की भी चिंता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें