फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रा ने मानव को हराकर जीता ओमान ओपन

Sun, 15 Mar 2020 07:37 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टेबल टेनिस - फोटो : social Media
विज्ञापन
भारत के युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी जीत चंद्रा ने दुनिया के नंबर दो मानव ठक्कर को उलटफेर में सीधे सेटों में हराकर ओमान ओपन अंडर-21 पुरुष एकल खिताब जीत लिया। दुनिया में 18वें नंबर के खिलाड़ी जीत ने ऑल इंडियन फाइनल में हमवतन ठक्कर को 24 मिनट में 11-6, 11-7, 13-11 से हरा दिया।
विज्ञापन


पहले दो सेट गंवाने के बाद तीसरे सेट में वापसी का प्रयास किया लेकिन चंद्रा ने बाजी मार ली। टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा। फाइनल खेलने वाले चंद्रा और ठक्कर के अलावा मानुष शाह और एस स्नेहित भी सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे थे। इस बीच अचंत शरत कमल ने सीनियर एकल के प्री क्वार्टर में बेलारूस के अलेक्जेंडर को 5-11, 11-5, 11-3, 11-5, 11-7 से हराया। हरमीत देसाई भी अंतिम आठ में पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें