फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के लिए ओलंपिक गोल्ड गोल्ड मेडल जीतना चाहती हैं एमसी मैरीकॉम

Wed, 28 Nov 2018 05:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
एमसी मेरीकॉम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठी बार विश्व खिताब जीतने वाली भारत की दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने बुधवार को कहा कि उनका लक्ष्य अब ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है। दिल्ली में हाल में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में 36 साल की मैरीकॉम ने अपना छठा गोल्ड जीता और कुल सात पदक के साथ टूर्नामेंट में इतिहास की सबसे सफल मुक्केबाज बन गईं।

विज्ञापन


एथलेटिक्स कार्यक्रम के इतर मैरीकॉम ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने ओलिंपिक में पदक (2012 में कांस्य पदक) जीता है लेकिन मैं स्वर्ण पदक जीतने का सपना देखती हूं। चैंपियनशिप जीतकर मैं काफी खुश हूं क्योंकि इससे मेरा मनोबल बढ़ा है।’ 

उन्होंने कहा, ‘मेरी नजरें टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक पर टिकी हैं। अपने देश को स्वर्ण पदक दिलाने के लिए मैं दोगुना-तीन गुना कड़ी मेहनत करूंगी।’

मैरीकॉम ने 48 किग्रा वर्ग में विश्व खिताब जीता, लेकिन ओलंपिक में उन्हें 51 किग्रा वर्ग में खेलना होगा। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में समारोह के दौरान मौजूद केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने मैरीकॉम की सराहना की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘उसने छह विश्व खिताब जीते हैं और हमें खुशी है कि उसने यहां मौजूद बच्चों को शपथ दिलाई कि वह किसी भी खेल में ईमानदारी और खेल भावना को बरकरार रखेंगे।’

मैरीकॉम ने कहा कि अनुशासित ट्रेनिंग के कारण वह हमेशा मुकाबले के लिए तैयार रहती हैं। यह पूछने पर कि क्या वह ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए कुछ बदलाव करेंगी, मणिपुर की इस मुक्केबाज ने कहा कि वह योजना तैयार करने के लिए अपने कोच और भारतीय मुक्केबाजी महासंघ से बात करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें