फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल जून में होगा तीरंदाजी का आखिरी ओलंपिक क्वालीफायर, यूरोपीय 2021 घुड़सवारी चैम्पियनशिप रद्द

Sat, 09 May 2020 10:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व तीरंदाजी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारतीय महिला तीरंदाजी टीम के पास टोक्यो ओलंपिक का पूरा कोटा हासिल करने का आखिरी मौका होगा जब अगले साल जून में पेरिस में विश्व कप का आखिरी चरण खेला जाएगा। भारत ने अभी तक पुरूष वर्ग में पूर्ण कोटा और महिला वर्ग में एक व्यक्तिगत स्पर्धा का कोटा हासिल किया है। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी के कारण ओलंपिक एक साल के लिए स्थगित कर दिये गए हैं। आखिरी क्वालीफायर इसी साल होना था, लेकिन अब अगले साल होगा। राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों को एक जून 2021 से पहले अपने कोटा स्थानों की जानकारी देनी है, जिनके फाइनल क्वालीफायर बाकी है, उनकी जानकारी दो जुलाई 2021 को देनी होगी। ओलंपिक खेलों में भागीदारी के लिये समय सीमा अगले साल पांच जुलाई तक बढा दी गई है।

यूरोपीय 2021 घुड़सवारी चैम्पियनशिप रद्द

यूरोपीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप 2021 स्थगित कर दी गई है। कोरोना महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक भी अगले साल तक स्थगित कर दिए गए हैं। यूरोपीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप नोरमांडी में 11 से 15 अगस्त तक होनी थी। फ्रेंच घुड़सवारी महासंघ ने एक विज्ञप्ति में इसे रद्द किए जाने की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें