फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक 2021: किरेन रिजिजू ने कहा- टोक्यो में होगा अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Wed, 23 Jun 2021 08:14 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खेलमंत्री ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, क्रिकेट और पांच दशक पहले हॉकी को छोड़कर भारत किसी खेल में महाशक्ति नहीं रहा। हमारा इतना बड़ा देश है और यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन ओलंपिक में अधिक पदक नहीं मिलते।
विज्ञापन
खेल मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठीक एक महीने बाद शुरू होने जा रहे टोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए खेलमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि देश में ओलंपियनों को क्रिकेटरों की तरह लोकप्रिय बनाने के प्रयास किए जाने चाहिए ।

विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक में पदक उम्मीद के बारे में पूछने पर खेलमंत्री ने कहा कि वह कोई कयास नहीं लगाना चाहते लेकिन उन्हें उम्मीद है कि यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा।

उन्होंने 23 जुलाई से शुरू हो रहे खेलों से एक महीना पूर्व एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘क्रिकेट और पांच दशक पहले हॉकी को छोड़कर भारत किसी खेल में महाशक्ति नहीं रहा। हमारा इतना बड़ा देश है और यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन ओलंपिक में अधिक पदक नहीं मिलते।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैं टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों से संतुष्ट हूं और खिलाड़ियों को तैयारी के सर्वश्रेष्ठ अवसर दिए गए हैं। चार साल में सालाना अभ्यास और प्रतिस्पर्धा कैलेंडर (एसीटीसी) के तहत 1100 करोड़ रूपये खर्च किए गए हैं। हम पूरी तैयारी के साथ बड़ा दल भेज रहे हैं और उम्मीद है कि प्रदर्शन भी अब तक का सर्वश्रेष्ठ होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें