ओलंपिक चैंपियन ब्रायना मैकनील पर डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन के चलते पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया है। एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। एआईयू ने एक बयान में कहा, '29 वर्षीय मैकनील अभी भी इस महीने के अंत में टोक्यो ओलंपिक के लिए अमेरिकी ट्रायल में हिस्सा ले सकती हैं। अगर वह प्रतिबंध की अपील करती हैं तो उस पर 23 जुलाई को ओलंपिक शुरू होने से पहले सुनवाई की जाएगी।'