ब्राजील के रियो में ओलंपिक टॉर्च रिले के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुई हैं। पुलिस ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस छो़ड़ी है। ये ओलंपिक टॉर्च को बुझाने की कोशिश कर रहे थे।
ये लोग ओलंपिक खेलों में भारी खर्च पर विरोध जता रहे थे। शुक्रवार को माराकान स्टेडियम में ओलंपिक खेल शुरू होने के समारोह से पहले ऐसे ही और प्रदर्शनों और रैलियों की संभावना है।
आयोजकों का कहना है कि ब्राजील में अब भी 10 लाख टिकट बिके नहीं हैं। ब्राजील आर्थिक मंदी से जूझ रहा है और वहां राजनीतिक संकट भी चल रहा है।