फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे उम्रदराज ओलंपिक चैंपियन ने मनाया 100वां जन्मदिन, कहलाती हैं क्वीन ऑफ जिमनास्टिक

Sun, 10 Jan 2021 01:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 10: ओलंपिक पदक जीते हैं हंगरी की खिलाड़ी ने जिसमें पांच गोल्ड हैं
  • 1956: मेलबर्न ओलंपिक में छह पदक जीतकर सबसे सफल खिलाड़ी थीं
विज्ञापन
एग्नेस केलेटी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिमनास्टिक में पांच स्वर्ण सहित 10 ओलंपिक पदक विजेता और सबसे वृद्ध जीवित ओलंपिक चैंपियन एग्नेस केलेटी ने शनिवार को अपना 100वां जन्मदिन मनाया। क्वीन ऑफ जिमनास्टिक के नाम से मशहूर केलेटी ने बुडापेस्ट में 100वां जन्मदिन का जश्न मनाया। वर्ष 1921 में जन्मीं केलेटी 1940 और 1944 ओलंपिक के द्वितीय विश्व युद्ध के कारण रद्द होने से इनमें नहीं खेल पाई थीं। उन्होंने 1952 हेलसिंकी खेलों में 31 साल की उम्र में ओलंपिक पदार्पण किया था।

विज्ञापन


35 साल की उम्र में वह जिमनास्टिक के इतिहास में सबसे उम्रदराज स्वर्ण पदकधारी बन गई थीं। यहूदी मूल की होने के कारण उन्हें 1941 में हंगरी में छिपकर रहना पड़ा। उन्होंने अपना नाम और पहचान बदलकर घरों में काम किया। विश्व युद्ध के बाद उन्होंने अपना कॅरिअर फिर से शुरू किया। वह 1948 लंदन ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली थी, लेकिन अंतिम क्षणों में टखने में चोट लग गई लेकिन अगले दो ओलंपिक में उन्होंने इतिहास रच दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें