फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान ने जारी किया खेल फिजियोथेरेपी और खेल पोषण का पाठ्यक्रम

Mon, 03 Aug 2020 01:33 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय खेल प्राधिकरण - फोटो : social Media
विज्ञापन

नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला और चेन्नई की सीएसएस-एसआरआईएचईआर (खेल विज्ञान केन्द्र, श्री रामचंद्र उच्च शिक्षा और अनुसंधान संस्थान) ने सोमवार को ‘खेल फिजियोथेरेपी और खेल पोषण’ का छह महीने का ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू किया।

विज्ञापन


यह खेल विज्ञान में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों को शुरू करने के लिए दो संस्थानों के बीच सहमति पत्र (एमओयू) का हिस्सा था। यह युवा योग्य पेशेवरों को अपनी विशेषज्ञता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका देगा।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (अकादमी) आरएस बिश्नोई ने कहा, ‘खेल विज्ञान में नए पाठ्यक्रम का उद्देश्य अधिक प्रभावी तरीके से प्रशिक्षण प्रदान करके जमीनी स्तर के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें