फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मंत्रालय और आईओए के बीच विवाद, तालमेल के लिए रिजिजू का दखल

Sun, 19 Apr 2020 10:08 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
खेल मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : Twitter
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के कामकाज में मंत्रालय के दखल की आईओए की शिकायत के बाद तनाव कम करने की कवायद में खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि संस्थागत तालमेल के रास्ते में व्यक्तियों का अवांछित आचरण बाधा नहीं बनना चाहिए।

विज्ञापन


रिजिजू ने कहा कि आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने मीडिया रिपोर्ट उनकी जानकारी में लाई है जिसमें कुछ एनएसएफ ने चिंता जताई है कि मंत्रालय और साई उनके कामकाज पर नियंत्रण की कोशिश कर रहे हैं।

रिजिजू ने कहा कि सभी संबंधित पक्षों के बीच नियमित मशविरा और चर्चा जरूरी है, लेकिन किसी भी परिस्थिति में आपसी तालमेल और यह भावना बाधित नहीं होना चाहिए। खेल सचिव राधेश्याम जुलानिया ने एनएसएफ के आरोपों पर कहा था कि दखल के आरोप लगाने से पहले उन्हें सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं छोड़ देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें