फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोकोविच और सेरेना को मिले लाउरेंस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड

Tue, 19 Apr 2016 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच और सेरेना विलियम्स को बर्लिन में 16वें लाउरेंस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स से नवाजा गया। जोकोविच को लगातार तीसरी बार स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर ट्रॉफी दी गई है जबकि सेरेना को तीसरी बार महिलाओं का शीर्ष सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन


जोकोविच ने यह अवॉर्ड 2012 और 15 में जीता था। पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन तीन ग्रैंड स्लैम जीतने के बाद उन्हें लगातार दूसरी बार ऑस्कर ऑफ स्पोर्ट्स दिया गया था।

वह फ्रेंच ओपन के रनरअप भी रहे थे। अन्य वर्ग में अमेरिका के गोल्फ स्टार जॉर्डन स्पेथ ने ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर ऑवर्ड जीता जबकि उन्हें स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर के लिए भी नामित किया गया।
विज्ञापन


स्पेथ इस समय दुनिया के नंबर वन गोल्फर हैं और वह मास्टर्स और यूएस ओपन जीत चुके हैं। तीन बार के फार्मूला वन वर्ल्ड चैंपियन निकी लाउडा ने लाउरेंस लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार दिया। 
विज्ञापन

वर्ल्ड स्पोटर्स अवार्ड की पूरी लिस्ट

- फोटो : getty
2016 लाउरेंस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड

वर्ल्ड स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर : नोवाक जोकोविच (सर्बिया, टेनिस)
वर्ल्ड स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर : सेरेना विलियम्स (अमेरिका, टेनिस)
वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर : ऑल ब्लैक (न्यूजीलैंड, रग्बी)
वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर : जॉर्डन स्पेथ (अमेरिका, गोल्फ)
वर्ल्ड कमबैक ऑफ द ईयर : डैन कार्टर (न्यूजीलैंड, रग्बी)
वर्ल्ड स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर डिसैबिलिटी : डेनियल डायस (ब्राजील, स्वीमिंग)
वर्ल्ड एक्शन स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर : जॉन फ्रोदेनो (जर्मनी, आयरनमैन, ट्राइथॉलन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें