फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Norway Chess 2025: नॉर्वे शतरंज में मैग्नस कार्लसन को खिताब; भारत के गुकेश टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहे

Sat, 07 Jun 2025 01:29 AM IST
ज्योति भास्कर स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला।

सार

नॉर्वे शतरंज में मैग्नस कार्लसन ने खिताब जीता है। भारत के डी गुकेश टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता के महिला वर्ग में यूक्रेन की खिलाड़ी अन्ना मुजीचुक को जीत मिली। बता दें कि गुकेश ने इसी प्रतियोगिता में जब कार्लसन को हराया था तो चूक के बाद तिलमिलाए कार्लसन के आक्रामक बर्ताव की काफी चर्चा हुई थी।
विज्ञापन
कार्लसन और गुकेश - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नॉर्वे शतरंज 2025 प्रतियोगिता में मैग्नस कार्लसन विजेता बने हैं। जीत के बाद उन्होंने कहा, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। टूर्नामेंट जीतना राहत की बात है। प्रतियोगिता बहुत उतार-चढ़ाव भरी रही, लेकिन अंत में सबकुछ अच्छा रहा। भारतीय खिलाड़ियों- डी गुकेश और अर्जुन एरिगैसी के बारे में उन्होंने कहा, सभी बहुत अच्छे हैं। हालांकि, उन्हें अभी भी तैयारी के लिए थोड़ा समय चाहिए। आर्मेनिया में एक टूर्नामेंट चल रहा है, जहां भारत के आर प्रग्गनानंद और अरविंद चिदंबरम ने बहुत अच्छा शतरंज खेला। गुकेश के खिलाफ हुए मुकाबले में मिली मात को लेकर कार्लसन ने कहा, भले ही यह कोई अच्छी याद नहीं, लेकिन मुकाबला हमेशा याद रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

महिला वर्ग में यूक्रेन की खिलाड़ी को मिली जीत
यूक्रेन की ग्रैंडमास्टर अन्ना मुजीचुक ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। इस टूर्नामेंट में जीत बहुत मायने रखती है। मुझे लगता है कि यह बड़ी सफलता है। भारत को नई पीढ़ी से कई नए और अच्छे खिलाड़ी मिल रहे हैं, लेकिन पुरानी पीढ़ी में भी कोनेरू हम्पी जैसी दिग्गज रही हैं। मैंने कोनेरू के साथ अपना पहला गेम तब खेला था जब मैं केवल सात साल की थी। उस समय उनकी आयु 10 साल की थी। यह 28 साल पहले की बात है। मुजीचुक ने कहा कि भारत महिला और पुरुष दोनों प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में कई और खिलाड़ी आएंगे, जिनके खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें