वहीं, दूसरी तरफ प्रगनानंदा की बहन वैशाली ने हमवतन कोनेरू हंपी को हराकर महिला टूर्नामेंट में बढ़त बना ली है। वैशाली ने नॉर्वे शतरंज महिला टूर्नामेंट में अपनी पहली क्लासिकल जीत दर्ज की। शुरुआत में हंपी के मामूली लाभ के बावजूद समय के दबाव ने गलती करने पर विवश कर दिया। यहीं वैशाली ने बाजी मार ली और भारत की नंबर एक महिला खिलाड़ी के खिलाफ अपनी पहली जीत हासिल की। इसके साथ ही वैशाली लाइव रेटिंग सूची में भारत की नंबर दो महिला खिलाड़ी बन गई।
लेई तिंगजी और पिया क्रैम्लिंग के साथ-साथ जू वेनजुन और अन्ना मुज्यचुक के बीच अन्य दो क्लासिक मैच कड़े मुकाबले में ड्रा पर समाप्त हुए। वेनजुन और टिंगजी की चीनी जोड़ी अपने संबंधित आर्मागेडन खेलों में विजयी हुई।
राउंड 3 में इनके बीच मुकाबला
- प्रगनानंदा बनाम मैग्नस कार्लसन
- फैबियानो कारुआना बनाम डिंग लिरेन
- हिकारू नाकामुरा बनाम अलीरेजा फिरोजा
नॉर्वे शतरंज महिला टूर्नामेंट
- अन्ना मुज्यचुक बनाम वैशाली
- पिया क्रैम्लिंग बनाम जू वेनजुन
- कोनेरू हंपी बनाम लेई टिंगजी