फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pro Kabaddi League: लगातार दूसरे सीजन में यूपी योद्धा के कप्तान होंगे नितेश, बोले- इस बार फाइनल में पहुंचने का भरोसा

Thu, 16 Dec 2021 03:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंगलोर

सार

नितेश कुमार प्रो कबड्डी लीग के लगातार दूसरे सीजन में यूपी योद्धा की कप्तानी करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका डिफेंस हमेशा से मजबूत रहा है, लेकिन इस बार प्रदीप नरवाल जैसे खिलाड़ी के आने से उनके पास बेहतरीन रेडर भी हैं। 
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन में पहली बार यूपी योद्धा की कप्तानी करने वाले नितीश कुमार लगातार दूसरे सीजन में टीम की कमान संभालेंगे। इस लीग का आठवां सीजन 22 दिसंबर से बैंगलोर में शुरू हो रहा है। कोरोना की वजह से इस बारी लीग के सारे मैच एक ही स्टेडियम में खेले जाएंगे और दर्शकों को स्टेडियम में आकर मैच देखने की अुमति नहीं होगी। नीतेश को एंकल होल्ड में महारत हासिल है और वो अधिकर प्वाइंट इसी तरीके से लेते हैं। उन्होंने पीकेएल के 67 मैचों में 224 अंक बटोरे हैं। वहीं 72.72 मौकों पर वो नॉट आउट रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रो कबड्डी लीग के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक नितेश ने टूर्नामेंट के आठवें सीजन की शुरुआत से पहले कहा "इस साल यूपी योद्धा का कप्तान बनाया जाना मेरे लिए बहुत ही गर्व और सम्मान की बात है। निश्चित रूप से इसकी वजह से मेरे कंधों पर ज्यादा जिम्मेदारी होगी। हालांकि, मैं अपनी टीम की कप्तानी करने के लिए काफी उत्साहित हूं।"

अब यूपी योद्धा के पास बेहतरीन रेडर
नितेश ने कहा कि उनकी टीम का डिफेंस हमेशा ही मजबूत रहा है, लेकिन इस साल प्रदीप नरवाल और जेम्स जैसे खतरनाक रेडर आने से उनकी टीम का बैलेंस और बेहतर हुआ है। उन्हें उम्मीद है कि इस साल यूपी योद्धा कम से कम फाइनल तक का सफर जरूर तय करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस सीजन के लिए उनकी टीम मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार है। यूपी की पूरी टीम लंबे समय से साथ में प्रैक्टिस कर रही थी। उन्हें उम्मीद है कि यह भाईचारा और सहजता एक टीम के रूप में उनका प्रदर्शन करने में मदद करेंगे। 
विज्ञापन


बंगाल के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगा यूपी
यूपी योद्धा बंगाल वारियर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत की शुरुआत करेगा। बंगाल ने पिछले साल बेहतरीन प्रदर्शन किया था और खिताब अपने नाम किया था। ये दोनों टीमें टूर्नामेंट के पहले दिन ही आपस में भिड़ेंगी। हालांकि कोरोना के चलते सभी मैच बायो बबल के अंदर होंगे, ताकि टूर्नामेंट से जुड़े सभी लोग सुरक्षित रहें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें