भारत के नितेंद्र सिंह रावत (2:15.59 सेकंड) प्रतिष्ठित लंदन मैराथन में 27वें स्थान पर रहे। रावत का यह मौजूदा सत्र में दूसरा सर्वश्रेष्ठ और कॅरिअर का चौथा सर्वश्रेष्ठ समय है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में दो घंटे 15 मिनट और 52 सेकंड के समय के साथ मुंबई मैराथन जीतकर विश्व चैंपियनशिप (क्वालिफाइंग समय दो घंटे और 16 मिनट) के लिए क्वालिफाई किया था।
मैराथन विश्व रिकॉर्डधारी कीनिया के इलियुद किपचोगे (2:02.37 सेकंड) ने जीती। वह मैराथन इतिहास के दूसरे सर्वश्रेष्ठ समय के साथ चैंपियन बने।