फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्केबाज निकहत जरीन ने कहा- मैं निष्पक्ष ओलंपिक ट्रायल चाहती हूं

Wed, 18 Dec 2019 07:44 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
निकहत जरीन
विज्ञापन

एमसी मैरीकॉम से इंडियन बॉक्सिंग लीग (आईबीएल) में बहु प्रतीक्षित मुकाबला रद्द होने के बाद निकहत जरीन ने मंगलवार को निष्पक्ष ओलंपिक चयन ट्रायल की मांग रकी है।उन्होंने बाक्सिंग राष्ट्रीय महासंघ (बीएफआई) से मुकाबले का सीधा प्रसारण करने के लिए कहा। ओलंपिक ट्रायल्स के तीन स्थान पहले ही तय हो चुके हैं और ऐसे में निकहत के पास चौथे और अंतिम स्थान को पाने का मौका था।

विज्ञापन


उसका स्थान इस पर निर्भर था कि वह मंगलवार को आईबीएल में मैरीकॉम के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है, लेकिन अब जबकि यह मुकाबला नहीं हो रहा है तब निकहत ने भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) से निष्पक्ष फैसला करने की अपील की है। ट्रायल यहां 27 और 28 दिसंबर को होंगे जिसके लिए प्रत्येक भार वर्ग में चार दावेदार हिस्सा लेंगे।

महिलाओं के 51 किग्रा भार वर्ग में तीन स्थान पहले ही भरे जा चुके हैं। ज्योति गुलिया और ऋतु ग्रेवाल ने कन्नूर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत जीतकर ट्रायल में जगह बनायी जबकि मैरीकॉम ने अक्तूबर में रूस के उलान उदे में महिला विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इसमें अपनी जगह सुरक्षित की थी। चौथे स्थान के लिए निकहत और पिंकी रानी दावेदार हैं।
विज्ञापन


निकहत ने कहा कि वह निराश है क्योंकि बीएफआई ने उससे कहा था कि अगर वह मंगलवार को मैरीकॉम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करती है तो उसका स्थान पक्का हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं मैरीकॉम के खिलाफ मुकाबले को लेकर बहुत उत्साहित थी, लेकिन दुर्भाग्य से आज ऐसा नहीं हो पाया। मैं इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार थी लेकिन अंतिम क्षणों में मुझे पता चला कि वह नहीं खेल रही है।

निकहत ने कहा कि मैं लीग में इसलिए खेली क्योंकि सभी मुकाबले को टीवी पर देखते हैं। अब मुझे ट्रायल्स के लिए तैयार होना पड़ेगा लेकिन मैं चाहती हूं कि ट्रायल्स बंद कमरों में न हों और उनका टीवी पर सीधा प्रसारण हो ताकि लोग जान सकें कि मुकाबले में क्या हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें