पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन निखत जरीन (51 किग्रा) और एशियाई रजत पदक विजेता दीपक सिंह (49 किग्रा) सहित पांच मुक्केबाज बैंकॉक में चल रहे थाईलैंड अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं।
आशीष कुमार (75 किग्रा), राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हसमुद्दीन (56 किग्रा) और बृजेश यादव (81 किग्रा) भी गोल्डन पंच से एक कदम दूर हैं। हैदराबाद की निखत ने थाईलैंड की जूटामास जिटपोंग को 4-1 से पराजित किया। आशीष (69 किग्रा), मंजू रानी (48 किग्रा) और भाग्यवती काचरी (81 किग्रा) को सेमीफाइनल में हारकर कांसे से ही संतोष करना पड़ा।