कोरोना की मार अब गोल्फ में पड़ी है, पांच बार के पीजीए टूर विजेता निक वाटने को कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाया गया है। कई महीनों के बाद पिछले हफ्ते से गोल्फ कार्यक्रम फिर से बहाल किया गया था, तब से इस वायरस से संक्रमित पाए जाने वाले वह पहले गोल्फर हैं।
वाटने शुक्रवार को यह खबर आने के बाद तुरंत आरबीसी हेरिटेज टूर्नामेंट से हट गए. अब उन्हें पीजीए टूर के प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें कम से कम 10 दिन तक खुद को पृथक रहना होगा। उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया के लिए फोन नहीं उठाया। वाटने शुरूआती दौर में वॉन टेलर और ल्यूक लिस्ट के साथ खेले थे जिससे अधिकारियों ने उन्हें सूचित कर दिया है।