न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय रग्बी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय रग्बी टीम आल ब्लैक्स ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ड्रॉ के बाद फ्रीडम कप बरकार रखने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के बाउंड्री गिनने के नियम पर निशाना साधा।
इंग्लैंड ने 14 जुलाई को लार्ड्स पर फाइनल में न्यूजीलैंड से अधिक बाउंड्री लगाने के कारण अपना पहला क्रिकेट विश्व कप खिताब जीता। नियमित ओवर और फिर सुपर ओवर में भी मुकाबला टाई रहने के बाद नतीजे के लिए इस नियम का सहारा लिया गया था।
मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों ने हालांकि इस नियम की काफी आलोचना की थी। वेस्टपैक स्टेडियम में न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय रग्बी टीम और दक्षिण अफ्रीका स्प्रिंगबोक्स के बीच फ्रीडम कप का फाइनल ड्रॉ रहने के बाद आल ब्लैक्स टीम ने ट्विटर पर लिखा, 'वेलिंगटन में बाउंड्री नहीं गिनी गई। यह ड्रॉ है। एतिहासिक मुकाबले के लिए स्प्रिंगबोक्स को धन्यवाद। न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका।'
फ्रीडम कप में फाइनल 16-16 से ड्र रहने के बाद दोनों टीमों ने ट्राफी साझा की थी।