राजधानी दिल्ली में आयोजित नई दिल्ली मैराथन में संतोष कुमार और रोहिणी राउत पुरुष और महिला वर्ग में चैंपियन बने।
पहली बार आयोजित इस मैराथन में अलग-अलग वर्गों में करीब 7198 लोगों ने हिस्सा लिया।
संतोष ने दो घंटे 20 मिनट और 51 सेकेंड में रेस पूरी की जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले पुणे के संजीत लुवांग दो घंटे 21 मिनट और पांच सेकेंड समय निकाला।
महिला वर्ग में रोहिणी ने दो घंटे 50 मिनट और 45 सेकेंड के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि उनकी जुड़वा बहन मोनिका ने दो घंटे 55 मिनट और 48 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।