नेत्रा के हंगरी कोच टमस एस्जेस ने कहा, ‘नेत्रा ने आज ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया जिन्होंने बड़े अंतर से बढ़त बनाई हुई है, हालांकि आधिकारिक रूप से स्पर्धा कल अंतिम रेस जिसे ‘मेडल रेस’ कहते हैं, उसके बाद खत्म होगी। मेडल रेस के नतीजे से कोई बदलाव नहीं होगा क्योंकि उसने दो में से एक ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है।’
नेत्रा इस तरह ओलंपिक में नौकायन स्पर्धा के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला और 10वीं भारतीय होंगी, उनसे पहले सभी नौ नौकाचालक पुरूष थे।
नछातर सिंह जोहाल (2008), श्राफ और सुमित पटेल (2004), एफ तारापोर और साइरस कामा (1992), केली राव (1988), ध्रुव भंडारी (1984), सोली कांट्रेक्टर और ए ए बासित (1972) इससे पहले नौकायन में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले भारतीय हैं।
श्राफ ने कहा कि नेत्रा अभी तक एकमात्र भारतीय हैं जिन्होंने क्वालीफायर में शीर्ष पर रहकर सीधे कोटा हासिल किया है जबकि इससे पहले नौ ओलंपिक नौकाचालकों ने कोटा तब हासिल किया जब स्थान भर नहीं पाए थे। श्राफ ने कहा, ‘नेत्रा पहली भारतीय (पुरूष या महिला) हैं जिन्होंने क्वालीफायर में कोटा स्थान हासिल करके सीधे क्वालीफाई किया है।’
उन्होंने यह भी कहा कि दो अन्य भारतीय भी गुरूवार को अंतिम दिन टोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन की दौड़ में बने हुए हैं। इनमें से एक गणपति चेंगप्पा हैं जो 49अर क्लास टेलब में शीर्ष पर चल रहे हैं।