फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Javelin Throw: नीरज चोपड़ा क्लासिक भाला फेंक प्रतियोगिता, जापानी जेनकी डीन और श्रीलंकाई पथिरेज भी होंगे शामिल

Fri, 25 Apr 2025 09:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रीलंका के नंबर एक भाला फेंक खिलाड़ी पथिरेज ने 2024 में कोरिया के मोकपो में एशियाई थ्रोइंग चैंपियनशिप में 85.45 मीटर के प्रयास के साथ 85 मीटर क्लब में प्रवेश किया जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता जापान के जेनकी डीन और उभरते श्रीलंकाई रुमेश पथिरेज 24 मई को बेंगलुरु में नीरज चोपड़ा क्लासिक भाला फेंक प्रतियोगिता के पहले चरण में हिस्सा लेने वाले विदेशी सितारों में शामिल होंगे।
विज्ञापन


33 वर्षीय डीन ने नीरज और किशोर जेना से पीछे रहते हुए 2023 हांग्झोउ एशियाई खेलों में 82.68 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता था। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 84.28 मीटर है जो उन्होंने 2012 में हासिल किया था। टूर्नामेंट के आयोजक जेएसडब्ल्यू ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘डीन एशियाई सर्किट के मजबूत खिलाड़ी हैं जो शीर्ष-10 विश्व रैंकिंग पर हैं और उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 84.28 मीटर का है। ’’

श्रीलंका के नंबर एक भाला फेंक खिलाड़ी पथिरेज ने 2024 में कोरिया के मोकपो में एशियाई थ्रोइंग चैंपियनशिप में 85.45 मीटर के प्रयास के साथ 85 मीटर क्लब में प्रवेश किया जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 22 वर्षीय ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में पर्थ ट्रैक क्लासिक में 85.41 मीटर थ्रो के साथ फिर से 85 मीटर का थ्रो पार किया।
विज्ञापन


सोमवार को नीरज ने कहा था कि पेरिस ओलंपिक फाइनल में भाग लेने वाला एक ब्राजीलियाई भी एनसी क्लासिक में भाग लेगा। आयोजकों ने गुरुवार को ब्राजील के लुइस मौरिसियो दा सिल्वा का नाम शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें