फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा और कोच बार्टोनिट्ज का साथ छूटा, उनकी देखरेख में जीते हैं दो ओलंपिक पदक

Wed, 06 Nov 2024 10:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चोपड़ा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'मैं यह जाने बिना लिख रहा हूं कि कहां से शुरू करूं। कोच, आप मेरे लिए सिर्फ एक गुरू से बढ़कर हैं। आपने जो कुछ भी सिखाया है उसने मुझे एक एथलीट और व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा और बार्टोनिट्ज - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीरज चोपड़ा ने बुधवार को अपने जर्मनी के कोच क्लॉस बार्टोनिट्ज को भावभीनी विदाई दी जिन्होंने पारिवारिक प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी के साथ अपनी पांच साल की साझेदारी समाप्त कर दी। चोपड़ा ने इस 75 वर्षीय कोच के मार्गदर्शन में टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण और इस साल पेरिस खेलों में रजत पदक सहित कई अन्य पदक जीते। कोच ने पहले भी अपने पद पर बने रहने में असमर्थता व्यक्त की थी।
विज्ञापन


चोपड़ा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'मैं यह जाने बिना लिख रहा हूं कि कहां से शुरू करूं। कोच, आप मेरे लिए सिर्फ एक गुरू से बढ़कर हैं। आपने जो कुछ भी सिखाया है उसने मुझे एक एथलीट और व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है। आपने यह सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है कि मैं हर प्रतियोगिता के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहूं।'
Trending Videos

उन्होंने कहा, 'आप चोट के दौरान भी मेरे साथ खड़े रहे। आप उतार-चढ़ाव के दौरान भी मेरे साथ रहे और आप इससे भी ज्यादा मुश्किलों के दौरान मेरे साथ रहे।' चोपड़ा ने बार्टोनिट्ज की शांत लेकिन प्रभावशाली उपस्थिति पर भी प्रकाश डाला और कहा कि उनकी हंसी और मजाक की कमी खलेगी। उन्होंने कहा, 'आप स्टैंड में सबसे शांत लोगों में से एक थे लेकिन जब मैं थ्रो (भाला फेंकता था) करता था तो आपके शब्द मेरे कानों में सबसे ज्यादा गूंजते थे। मुझे आपके मजाक और हंसी की कमी खलेगी, लेकिन सबसे ज्यादा मैं एक टीम के रूप में हमें याद करूंगा।'

चोपड़ा ने कहा, 'मेरी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। मुझे अपनी यात्रा का हिस्सा बनने देने के लिए धन्यवाद।' भारतीय एथलेटिक्स के मुख्य कोच राधाकृष्णन नायर ने कहा कि पेरिस ओलंपिक के बाद जर्मनी के कोच बार्टोनिट्ज का अनुबंध समाप्त हो गया था और साल के अंत से पहले नए कोच की नियुक्ति की संभावना है। नायर ने कहा, 'हां, डॉ. क्लॉस अब नीरज के कोच नहीं रहेंगे। एएफआई और नीरज मिलकर उनके लिए कोच की तलाश करेंगे।'
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'संभवतः इस वर्ष के अंत से पहले हमारे पास उनके लिए एक कोच हो सकता है। वह (डॉ. क्लॉस) अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं। पेरिस ओलंपिक के बाद नीरज के साथ उनका अनुबंध समाप्त हो गया है।' जर्मनी का यह कोच सबसे पहले बायोमैकेनिक्स विशेषज्ञ के रूप में शामिल हुआ था लेकिन बाद में उवे होन के भारतीय एथलेटिक्स महासंघ और भारतीय खेल प्राधिकरण से मतभेद होने के बाद वह चोपड़ा के कोच बन गए। उनके मार्गदर्शन में चोपड़ा ने तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण, पेरिस खेलों में रजत जीता जबकि विश्व चैंपियन और डायमंड लीग चैंपियन के अलावा एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भी बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें