फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीटीएल ने आईआरएमएस को छोड़ दूर कीं वाडा की आपत्तियां, प्रतिबंध हटाने की लगाई गुहार

Sat, 07 Dec 2019 05:31 AM IST
Rajeev Rai हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला
विज्ञापन
वाडा - फोटो : social Media
विज्ञापन

प्रतिबंधित नेशनल डोप टेस्ट लैबोरेटरी (एनडीटीएल) ने वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) की ओर से उठाई गई 47 में से 45 शिकायतें और आपित्तयों को दूर कर लिया है। इन आपित्तयों को दूर करने के बाद लैब ने वाडा से प्रतिबंध उठाने की गुहार लगाई है। वाडा को लिखे पत्र में एनडीटीएल की ओर से कहा गया है कि आइसोटोप रेश्यो मॉस स्पेक्ट्रोमेट्री (आईआरएमएस) की दो आपत्तियों को छोड़ सभी को दूर कर लिया गया है। लैब ने वाडा टीम को परीक्षण के लिए आमंत्रित किया है। परीक्षण के आधार पर उसने लैब को मान्यता देकर संचालन बहाल करने को कहा है। वाडा की टीम जनवरी माह में लैब का दौरा कर सकती है।

विज्ञापन

पोलैंड में वाडा से की मुलाकात

खेल मंत्रालय और लैब के अधिकारियों ने हाल ही में कोटोवाइस (पोलैंड) में विश्व डोपिंग कांग्रेस के दौरान वाडा से मुलाकात कर उन्हें लैब का दौरा करने को कहा। लैब ने वाडा से कहा है कि आईआरएमएस को लेकर आपत्तियां जब तक दूर नहीं हो जाती हैं तब तक लैब के आईआरएमएस टेस्ट पर प्रतिबंध बरकरार रखते हुए इसके जरिए होने वाले टेस्टों को मान्यता दी जाए, लेकिन बाकी सभी तरह की टेस्टों की मान्यता बहाल की जाए। लैब में आने वाले आईआरएमएस टेस्ट को वाडा से मान्यता प्राप्त दूसरी लैबों से टेस्ट कराया जाएगा। वाडा की ओर से इस साल 20 अगस्त को लगाए गए प्रतिबंध में आईआरएमएस में खामियां मुख्य कारण था। 38 आपत्तियों को लैब ने पहले ही दूर कर लिया था। बाकी बची नौ में से सात को अब दूर किया गया है। 

आईआरएमएस की त्रुटियां दूर करने के लिए बेल्जियम  की डोको लैब, रोम लैब और स्पेन की आईआरएमएस विशेषज्ञ मारिया सांचेज की सहायता ली गई है। दिसंबर माह में दोहा लैब की निदेशक को वाडा की आपत्तियां का जायजा लेने और परीक्षण के लिए बुलाया जा रहा है, जिससे वाडा टीम के दौरे के दौरान कोई कसर नहीं रह जाए। 
विज्ञापन

आईआरएमएस टेस्ट के लिए रोम लैब भेजे गए सैंपल

प्रतिबंध के बाद लैब में खुले और बंद पड़े 45 सैंपलों को आईआरएमएस टेस्ट के लिए रोम लैब भेजा गया है। यही नहीं वाडा ने एक जनवरी 2016 से 20 अगस्त 2019 तक एनडीटीएल में आईआरएमएस के जरिए पॉजिटिव पाए गए 38 सैंपलों का डाक्यूमेंटेशन पैकेज भी मांगा है। लैब की ओर से इन सैंपलों का रिकार्ड भी वाडा को भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें