फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय गोल्फर राशिद खिताब से चूके, इंडोनेशिया के रोरी बने विजेता

Mon, 16 Sep 2019 05:26 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भारतीय गोल्फर राशिद खान को चौथे दौर के 15वें होल में बोगी करना महंगा पड़ा जिससे वह क्लासिक गोल्फ एवं कंट्री क्लब अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में खिताब से चूक गए। इंडोनेशिया के रोरी हिई चौथे दौर में 68 का कार्ड खेल कुल 21 अंडर 267 के स्कोर के साथ चैंपियन बने। 

विज्ञापन


2014 में एशियाई टूर पर अपना पिछला खिताब जीतने वाले राशिद ने 69 का कार्ड खेला। वह कुल 19 अंडर 269 के स्कोर के साथ कोरिया के ब्यूंगजुन किम (67) के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। राशिद के लिए 2016 में पैनासोनिक ओपन में दूसरे स्थान पर रहने के बाद यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

इस साल एशियाई टूर पर वह तीसरी बार शीर्ष दस में रहे हैं। रोरी ने दस साल पहले इसी क्लब में पहली बार भारत में खेला था और इस जीत के साथ उन्होंने लंबे समय के बाद कोई खिताब अपने नाम किया। तालिका के शीर्ष दस में चार जबकि शीर्ष 20 में 10 भारतीय खिलाड़ी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें