फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खिलाड़ी ने नहीं मानी बात और बनाया कोरोनावायरस का मजाक, अगले दिन खुद हुआ संक्रमित

Fri, 13 Mar 2020 09:21 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रूडी गोबर्ट - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

राष्ट्रीय बास्केटबाल संघ (एनबीए) ने यूटा जैज के खिलाड़ी रूडी गोबर्ट को प्रारंभिक जांच के परीक्षण में कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। इस जांच के बाद एनबीए ने इस सीजन को रद्द करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


यह शायद एक संयोग ही है कि कुछ दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने वायरस के प्रकोप का मजाक बनाया था। गोबर्ट ने कांफ्रेंस से निकलने से पहले सभी माइक्रोफोन को मजाक के रूप में छुआ और महामारी घोषित हो चुके वायरस का मजाक उड़ाया था। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं लग पाया है कि गोबर्ट इस वायरस के प्रभाव में कैसे आए, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक वे फ्रांस के किसी संक्रमित यात्री के संपर्क में आए थे। 
। 

बता दें कि चीन के वुहान से फैले इस जानलेवा वायरस से दुनियाभर में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और 4,500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। तेजी से फैल रही इस महामारी से निपटने के लिए दुनियाभर में कई तरह के दिशानिर्देश जारी किए गए हैं और लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाके से दूर रहने को कहा गया है। इसके साथ ही लोगों को किसी भी चीज को छूने से मना किया गया है और लगातार हाथ धोते रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


कोरोनावायरस की वजह से ही दुनियाभर में अलग-अलग खेलों को सावधानी के तहत रद्द करने का फैसला किया गया है। इसी कड़ी में अब अमेरिका की प्रतिष्ठित और चर्चित बास्केटबाल लीग का इस साल का सीजन रद्द करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें