राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को खेल मंत्रालय ने उम्र और अवधि से जुड़ी स्पोर्ट्स कोड प्रश्नावली का जवाब देने के लिए दो दिन की समयावधि बढ़ाते हुए 13 अगस्त की समयसीमा दी है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इस आशय का आग्रह किया था।
स्पोर्ट्स कोड प्रश्नावली पर जवाब दाखिल करना अहम है, क्योंकि दिल्ली उच्च न्यायालय में मामला चल रहा है जिसकी अगली सुनवाई 21 अगस्त की है। आईओए के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और सचिव राजीव मेहता ने मंगलवार को खेल मंत्री किरेन रिजिजू और खेल सचिव रवि मित्तल से मुलाकात की थी।