कोरोना महामारी की वजह से खेल पुरस्कारों की बरसों पुरानी परंपरा इस बार टूट गई। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर हर साल 29 अगस्त को खेल दिवस मनाया जाता है और इसी दिन राष्ट्रपति भवन में महामहिम द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाता रहा है, लेकिन इस मर्तबा यह सम्मान समारोह ऑनलाइन आयोजित हुआ।