फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोनिका और विजयवीर ने राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में मारी बाजी, जीना दूसरे स्थान पर रहीं

Thu, 30 Jan 2020 09:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अयोनिका पॉल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ओलंपियन अयोनिका पॉल और विजयवीर सिद्धू ने राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में क्रमश: महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल टी1 और जूनियर पुरुष 25 मीटर पिस्टल टी2 में जीत दर्ज की। अयोनिका ने टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल करने वाली अपूर्वी चंदेला और अंजुम मौदगिल को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


अयोनिका ने 252.0 का स्कोर बनाया। वह अपूर्वी के विश्व रिकॉर्ड 252.9 से सिर्फ 0.9 अंक पीछे रही। अपूर्वी (229.8) तीसरे स्थान पर रही। हिमाचल की जीना खिट्टा (251.1) दूसरे स्थान पर रहीं। जीना ने जूनियर महिला ट्रायल्स भी जीता। चंडीगढ़ के विजयवीर ने जूनियर पुरुष 25 मीटर पिस्टल में कुल 585 के स्कोर के साथ जीत दर्ज की। उन्होंने तीन ‘इनर 10’ स्कोर बनाये जो दूसरे स्थान पर रहने वाले पंजाब के राजकंवर सिंह संधू से अधिक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें