फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय चैंपियनशिप: निशानेबाज अंजुम ने लगातार तीसरे साल जीता खिताब, अभिषेक-यशस्विनी भी चैंपियन

Thu, 26 Dec 2019 07:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अंजुम मौदगिल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारत के शीर्ष निशानेबाजों में शुमार अंजुम मौदगिल ने 63वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में लगातार तीसरे साल खिताब जीता। टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुके अभिषेक वर्मा और यशस्विनी सिंह देशवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन


मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिश्रित टीम पिस्टल स्पर्धा जीती। यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मनु का सातवां स्वर्ण है। मौदगिल के वर्ग में तमिलनाडु की एन गायत्री दूसरे और हरियाणा की निश्छल तीसरे स्थान पर रही। वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में महाराष्ट्र की हर्षदा निठावे और अनिकेत दूसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें