आशी ने कहा, 'मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की और मेरा मानना है कि इसका श्रेय मेरे कोच, प्रायोजकों, परिवार और दोस्तों सहित सभी को जाता है जिन्होंने मेरा समर्थन किया।'
एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता निशानेबाज आशी चौकसे ने रविवार को यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
Trending Videos
22 वर्षीय आशी ने 2023 एशियाई खेलों में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में और 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीते थे। उन्होंने 598 का असाधारण स्कोर बनाया और 2023 में सिफत कौर सामरा द्वारा बनाए गए 594 के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
आशी ने कहा, 'मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की और मेरा मानना है कि इसका श्रेय मेरे कोच, प्रायोजकों, परिवार और दोस्तों सहित सभी को जाता है जिन्होंने मेरा समर्थन किया।'