फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोप मामले में नाडा के सामने पेश हुए नरसिंह यादव, फैसला अगले दिन तक को टला

Thu, 28 Jul 2016 10:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरसिंह यादव - फोटो : Getty
विज्ञापन
अगले महीने होने वाले रियो ओलंपिक से पहले डोप टेस्ट में नाकाम हुए पहलवान नरसिंह यादव बुधवार को नाडा के सामने पेश हुए और अपनी सफाई दी। इसके बाद नरसिंह यादव डोप मामले की सुनवाई नाडा ने आज तक के लिए टाल दी है। बृहस्पतिवार को नाडा इस मामले में फैसला ले सकता है।
विज्ञापन


डोपिंग में पकड़े जाने के बाद नरसिंह के रियो जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई और उनकी जगह पहलवान प्रवीन राणा को रियो भेजने का फैसला लिया गया। जिसे अंतरराष्ट्रीय खेल संघ ने भी स्वीकार कर लिया। नरसिंह के अलावा उनके कोच जगमाल सिंह भी नाडा के सामने इस पूरे प्रकरण पर पेश हुए।

वह जब नाडा के सामने पेश होने के लिए जा रहे थे तो प्रशंसकों ने उनके पक्ष में नारे भी लगाए।

नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) की ओर से पांच जुलाई को लिए गए सैंपल की रिपोर्ट भी उनके खिलाफ गई है। इस रिपोर्ट में भी वह पॉजीटिव निकले हैं। उनके सैंपल वहीं मेथेंडाइन नाम का स्टेरॉयड पाया गया है जो 25 जून के सैंपल की रिपोर्ट में पाया गया था।
विज्ञापन


हालांकि अब यह देखने वाली बात होगी कि नाडा इसे नरसिंह का दूसरा अपराध मानती है या फिर इसे पहले अपराध की श्रेणी में रखते हुए अनुशासन समिति के समक्ष चल रही सुनवाई में ही शामिल करती है।
  Wrestler Narsingh Yadav failed the second dope test (B Sample), which was taken on July 5th. — ANI (@ANI_news) July 27, 2016

वहीं नाडा की ही टेस्टिंग में तीन और एथलीट डोप पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो एथलीट यूपी के हैं। यूपी के जेवेलिन थ्रोअर गौरव यादव को तो बीते सप्ताह पोलैंड में हुई जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेलने भी भेज दिया गया। यहां जब एथलेटिक फेडरेशन ऑफ  इंडिया को पता लगा कि गौरव डोप में फंस गए हैं तो उन्हें वहां से तत्काल वापस बुला लिया गया।

दूसरी ओर, नरसिंह ने अपने खिलाफ साजिश करने वाले को ढूंढ निकाला है। उनका दावा है कि उनकी ओर से ढूंढे गए पहलवान ने ही उनके खाने में मिलावट की जिसके चलते वह डोप में पॉजीटिव पाए गए। यह पहलवान कैडेट वर्ग का है और उस दौरान नरसिंह के साथ सोनीपत स्थित कैंप में था। आरोपी पहलवान एक वरिष्ठ पहलवान का भाई है जोकि नरसिंह के साथ ही ओलंपिक की तैयारियों के लिए कैंप में शामिल रहा है। 
  Narsingh Yadav's dope case: Hearing in NADA adjourned till tomorrow. — ANI (@ANI_news) July 27, 2016

  Have put forward arguments before NADA.Nothing has been decided. Hearing adjourned till tomm-Narsingh Yadav's lawyer pic.twitter.com/BQoUwU5Hhm — ANI (@ANI_news) July 27, 2016
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें