फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने जताई निराशा, राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी पर SAG को लिखा पत्र

Sat, 27 Jul 2019 08:55 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Narinder Batra
विज्ञापन

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने शुक्रवार को गोवा खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक वी एम प्रभुदेसाई को पत्र लिखकर राज्य के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने में असमर्थता जताने पर निराशा व्यक्त की। 

विज्ञापन


पत्र में बत्रा ने स्पष्ट किया कि उनकी अनुपस्थिति में गोवा राज्य संघ (एसएजी) और आईओए के बीच सभी तरह का संवाद महासचिव राजीव मेहता के साथ किया जाना चाहिए। बत्रा 20 अगस्त तक देश से बाहर रहेंगे। 

बत्रा ने पत्र लिखा,

मैं आपके संवाद के तरीके से निराश हूं जिससे आपके लिखित संवाद में अपरिपक्वता झलकती है। गोवा सरकार के अधिकारियों ने यह अजीबोगरीब स्थिति पैदा की क्योंकि आप आकर आईओए को सभी चीजों का वादा करते हो और फिर आप गोवा के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के समक्ष पीछे हट जाते हो और हर चीज से इनकार करते हो। झूठ बोलने की समस्या गोवा सरकार के अधिकारियों के साथ है और मेरा अनुरोध है कि कृपया अपनी ओर से चीजें सुधारिए। 

 

उन्होंने लिखा, मैं इस पत्र को मेरे साथी और आईओए के महासचिव राजीव मेहता को फारवर्ड कर रहा हूं। वह इस मुद्दे से पूरी तरह से वाकिफ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें