फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाडा ने चारों खिलाडियों पर लगाया प्रतिबंध हटाया

Sat, 07 Mar 2020 07:11 AM IST
मुकेश कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
डोप (सांकेतिक चित्र)
विज्ञापन

नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी की ओर से की गई दोबारा टेस्टिंग में पाक-साफ निकलने वाले चार खिलाडियों पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया। नाडा ने शुक्रवार को वाडा के निर्देश पर यह फैसला लिया।

विज्ञापन


नेशनल डोप टेस्ट लैबोरेटरी की टेस्टिंग में ये चारों खिलाड़ी डोप में पॉजिटिव पाए गए थे, लेकिन लैब पर लगे प्रतिबंध के बाद वाडा ने इन चारों खिलाडियों के सैंपल मंगवाकर इनकी टेस्टिंग रोम लैब में कराई। जहां ये चारों सैंपल नेगेटिव निकले। 

इस टेस्टिंग के बाद जहां लैब न सिर्फ मुश्किल में पड़ गई है, बल्कि नाडा को भी अपना फैसला पलटने के लिए मजबूर होना पड़ा। वाडा ने इन चारों खिलाडियों के डोप परिणाम को पलटने को कहा। जिन चार खिलाडियों पर से प्रतिबंध हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनमें दो एथलेटिक्स के एक फेंसिंग और एक साइकलिस्ट है। एथलीटों की सैंपलिंग बंगलूरू और पटियाला में की गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें