फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबीर 400 मीटर बाधा दौड़ के सेमीफाइनल में, एथलीट श्रीशंकर क्वालीफाई करने से चूके

Sat, 28 Sep 2019 08:32 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एम श्रीशंकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय बाधा धाविक एमपी जबीर ने शुक्रवार को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर बाधा दौड़ के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। जबीर अपनी हीट में 49.62 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। नार्वे के कार्स्टन वॉरहोम (49.27 सेकंड) ने पहले और आयरलैंड के थॉमस वार (49.41 सेकंड) ने दूसरे स्थान पर रहते हुए अंतिम चार में जगह बनाई। दस दिवसीय चैंपियनशिप में 208 देशों के 1972 एथलीट चुनौती पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन


22वें स्थान पर रहे जंपर श्रीशंकर

भारतीय लांग जंपर श्रीशंकर मुरली फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। केरल के 20 वर्षीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक शंकर 7.62 मीटर की कूद लगाकर 27 एथलीटों में 22वें नबर पर रहे। चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई मार्क 8.15 मीटर था जो सिर्फ एक जंपर ही हासिल कर पाया। 

शंकर ने पहले प्रयास में 7.52 और दूसरे में 7.62 मीटर की कूद लगाई और तीसरे प्रयास में फाउल कर गए। श्रीशंकर अपने करिअर में सिर्फ एक बार ही 8.15 मीटर की कूद लगा पाए हैं। पिछले साल नेशनल ओपन में उन्होंने 8.20 मीटर की कूद लगाई थी। इस सत्र का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8.00 मीटर रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलमैन अंतिम चार में: अमेरिका के फर्राटा धाविक क्रिश्चियन कोलमैन सौ मीटर दौड़ 9.98 सेकंड का समय निकालकर सेमीफाइनल में पहुंच गए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें