ब्रावो ने इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपरकिंग्स में धोनी के साथ काफी समय बिताया। ब्रावो ने बातचीत में कहा, ‘बतौर खिलाड़ी वह दबाव को झेल लेता है, वह कभी घबराता नहीं है। वह हमेशा खिलाड़ियों को भरोसा दिलाता और वे जो कुछ भी करते, उसमें उनका आत्मविश्वास बढ़ाता है।’ धोनी हमेशा खिलाड़ियों के कप्तान रहे हैं और कई का उन्होंने पूरा समर्थन किया।