फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज मोटर रेसर मॉस का निधन, 16 फॉर्मूला वन रेस जीती थी

Mon, 13 Apr 2020 07:23 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टर्लिंग मॉस - फोटो : social media
विज्ञापन

मोटरस्पोर्ट के दिग्गज ब्रिटिश चालक स्टर्लिंग मॉस का लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। उनकी पत्नी सुसी मॉस ने यह जानकारी दी। मॉस हालांकि अपने करिअर में कभी फॉर्मूला वन विश्व चैंपियनशिप का खिताब नहीं जीत सके लेकिन चार बार उपविजेता और तीन बार तीसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 14 साल के अपने करिअर में अलग-अलग तरह की 529 मोटर रेस में भाग लिया, जिसमें 212 में जीत दर्ज की थी। इनमें 16 फॉर्मूला वन रेस जीती। उन्होंने अपनी पहली फॉर्मूला वन रेस 1955 में ब्रिटिश ग्रां प्रि में मर्सिडीज के ड्राइवर के रूप में जीती। वह यह ट्रॉफी जीतने वाले पहले ब्रिटिश ड्राइवर बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें