फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटा फराह का गोल्डन विदाई का सपना, इथोपिया के इदरिस ने दी मात

Sun, 13 Aug 2017 03:42 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
विज्ञापन
मोहम्मद फराह
विज्ञापन
लंदन के ओलंपिक स्टेडियम में साल 2012 के इतिहास को दोहरान उतरे ब्रिटिश धावक मोहम्मद फराह की विश्व एथलेटिक्स से स्वर्णिम विदाई का सपना इथोपिया के मुकतार इरदिस ने तोड़ दिया। करियर की आखिरी 5 हजार मीटर रेस में फराह ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन आखिरी लैप में इरदिस से पिछड़ गए।  
विज्ञापन


इरदिन से 13:32.79 मिनट में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं फराह 13:33.22 मिनट में रेस पूरी कर रजत पदक हासिल कर सके। तीसरे स्थान पर अमेरिका के पॉल केलिमो रहे। उन्होंने 13:33.30 मिनट में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक पर कब्जा किया।  

इरदिस ने जीत दर्ज करने का बाद फराह को अपने पारंपरिक अंदाज में सैलूट करके (जिसे मबोत कहते हैं) विदाई दी। रेस पूरी करने के बाद फराह भावुक हो गए और ट्रैक पर रोने लगे। इसके बाद विजेका इरदिस उनके पास आए और उन्हें सैल्यूट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फराह ने जैसे ही रेस पूरी की उन्होने विश्वचैंपियनशिप में 300 लैप्स भी पूरे कर लिए। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें