फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम सहित आठ राज्यों में बनेंगे खेलो इंडिया स्टेट सेंटर आफ एक्सीलेंस, राज्य के खेल मंत्री ने दी जानकारी

Thu, 18 Jun 2020 08:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

मिजोरम को उन आठ राज्यों में शामिल किया गया है जहां खेलो इंडिया स्टेट सेंटर आफ एक्लसीलेंस (केआईएससीई) का गठन किया जाएगा। राज्य के खेल मंत्री रोबर्ट रोमाविया रोयटे ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


रोयटे ने बताया कि केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को घोषणा की थी कि आइजोल मुआलपुई इलाके के राजीव गांधी खेल परिसर में स्थित आइजोल खेल अकादमी को देश के उन आठ केंद्रों में शामिल किया गया है, जिन्हें केआईएससीई के रूप में विकसित किया जाएगा।

रोयटे ने ट्वीट किया, 'मुझे यह खबर साझा करते हुए खुशी है कि आइजोल के खेल परिसर में स्थित आइजोल खेल अकादमी को खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय ने खेलो इंडिया राज्य स्तर के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में चुना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें