फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीराबाई एशियन वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में करेंगी 12 सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व 

Fri, 05 Apr 2019 10:37 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Saikhom Mirabai Chanu - फोटो : file photo
विज्ञापन

विश्व चैम्पियनशिप 2017 की स्वर्ण पदक विजेता मीराबाई चानू 18 अप्रैल से चीन के निंगबो में शुरू हो रही एशियाई भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में भारत की अगुवाई करेंगी। एशियाई चैम्पियनशिप से 2020 तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है।    

विज्ञापन


भारतीय टीम ने नवंबर में हुए पिछले क्वालीफायर्स विश्व चैम्पियनशिप में जूनियर टीम को भेजा था। उस समय सीनियर भरोत्तोलक रिहैब्लिटेशन पर थे। चीन जाने वाली टीम में चार महिला और आठ पुरूष खिलाड़ी शामिल हैं। इस टीम में राष्ट्रमंडल खेलों में और युवा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले सतीश शिवलिंगम और जेरेमी लालरिनुंगा भी हैं। 

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता आरवी राहुल को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है जिनके टीम में शामिल करने पर अगले पांच दिनों में फैसला किया जाएगा। राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार स्वर्ण पदक जीतने वाली संजीता चानू को टीम में जगह नहीं मिली है। 
विज्ञापन


टीम: पुरूष : सतीश शिवलिंगम (81 किग्रा), विकास ठाकुर (96 किग्रा), जेरेमी लालरिनुंगा (67 किग्रा), गुरदीप सिंह (101 किग्रा से अधिक), एम राजा (61 किग्रा), प्रदीप सिंह (102 किग्रा), अचिता शूली (73 किग्रा), अजय सिंह (81 किग्रा)। रिजर्व: आरवी राहुल। महिला: मीराबाई चानू (49 किग्रा), झिल्ली दलबहेरा (55 किग्रा), स्वाति (59 किग्रा), राखी हलदर (64 किग्रा)।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें