फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भागीदारी पर संशय: रवानगी में 12 दिन बाकी, लेकिन चीन से अब तक नहीं मिला वीजा

सार

विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप शुरू होने में 12 दिन शेष हैं, लेकिन मीराबाई चानू समेत आठ सदस्यीय भारतीय टीम को अब तक चीन का वीजा नहीं मिला है। टीम चयन पर साई की आपत्ति के कारण अंतिम मंजूरी भी अटकी है। यह चैंपियनशिप लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए पहला क्वालिफाइंग टूर्नामेंट है।
विज्ञापन
मीराबाई चानू - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 12 दिन शेष हैं, लेकिन टीम यहां शिरकत करेगी या नहीं, यह अब तक तय नहीं है। एशियाई खेलों  में रजत पदक जीतकर लौटीं मीराबाई चानू की यह नए भार वर्ग 53 किलो में पहली चैंपियनशिप होगी। उनकी अगुवाई में आठ सदस्यीय टीम का चयन किया हुआ है, लेकिन टीम का अब तक न चीन का वीजा लगा है और न साई की अंतिम मंजूरी मिली है। 24 अक्तूबर से आठ नवंबर तक निंगबो में होने वाली यह चैंपियनशिप लॉस एंजिलिस ओलंपिक का पहला क्वालिफाइंग इवेंट है।
विज्ञापन


टीम चयन पर है आपत्ति
भारतीय भारोत्तोलन संघ ने चैंपियनशिप के लिए मीराबाई, ज्ञानेश्वरी (53), निरुपमा, उषा (61), हरजिंदर (69), एम राजा, चारू पेसी (65) और लवप्रीत (110 किलो) का चयन किया है। सूत्र बताते हैं कि एशियाड में मीरा को छोड़कर अन्य लिफ्टरों के प्रदर्शन के हिसाब से साई को टीम के चयन पर आपत्ति है। खासतौर पर एक भार वर्ग में एक से अधिक लिफ्टरों के चयन पर।

संघ का कहना है कि ओलंपिक के क्वालिफिकेशन सिस्टम के अनुसार एक भार में कई लिफ्टर खेल सकते हैं। ओलंपिक में इस बार भार वर्ग को नहीं क्वालिफाइंग टूर्नामेंटों में खेलने वाले लिफ्टरों को रैंकिंग के आधार पर कोटा मिलना है।
विज्ञापन


नए भार में सामान्य वजन के साथ उतरेंगी मीरा 
एशियाई खेलों के ठीक बाद चैंपियनशिप होने से मीरा को नए भार में तैयारी का समय नहीं मिला है। पिछली चैंपियनशिप में 48 किलो में 199 किलो वजन उठाकर रजत जीतने वालीं मीरा 50 किलो के अपने सामान्य वजन के साथ चैंपियनशिप में उतरने की तैयारी में हैं। उन्होंने इस चैंपियनशिप से ज्यादा उम्मीदें नहीं लगा रखी हैं, लेकिन ओलंपिक क्वालिफिकेशन के लिए वह यहां खेलने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें