फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः मिल्खा सिंह ने अपनी डॉक्टर बेटी को किया याद, कहा- हमें उसपर काफी गर्व है 

Wed, 22 Apr 2020 07:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मिल्खा सिंह - फोटो : social media
विज्ञापन

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से अब भी हाहाकार मचा हुआ है। भारत में भी इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में 30 जनवरी को पहला मामला सामने आया था। और आज देश में संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार हो गई है। 

विज्ञापन


कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में लड़ाई में डॉक्टर के साथ पैरा मेडिकल स्टॉफ जैसे नर्स, लैब टेक्नीशियन आदि के योगदान को कोई नकार नहीं सकता। मगर जनता के योगदान को सराहा जा रहा है। इस महामारी में स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। 

इस संकट की घड़ी में डॉक्टर्स, नर्स समेत जितने भी स्वास्थ्यकर्मी हैं, उनकी जितनी तारीफ की जाय उतनी कम है। इस कड़ी में पूर्व ओलंपियन धावक मिल्खा सिंह ने भी अपनी डॉक्टर बेटी को याद किया। उनकी बेटी मोना मिल्खा सिंह न्यूयॉर्क में डॉक्टर हैं। वह अमेरिका के एक अस्पताल में कोरोना मरीजों की इलाज कर रही हैं।
विज्ञापन




मिल्खा सिंह ने कहा, 'मेरी बेटी मोना मिल्खा सिंह न्यूयॉर्क में डॉक्टर हैं। हमें उसपर काफी गर्व है। वह रोज हमसे बात करती है और अपना ध्यान रखने को कहती है। हम उसके बारे में चिंतित हैं, लेकिन उसे अपनी ड्यूटी करना जरूरी है।'  

बता दें कि पूरी दुनिया में कोरोना के 2,559,991 से अधिक मामले हैं और अब तक लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1486 नए मामले सामने आए हैं और 49 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 20,471 हो गई है, जिसमें 15,859 सक्रिय हैं, 3959 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 652 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें