फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइंग सिख: महान धावक मिल्खा सिंह की तबीयत फिर बिगड़ी, हालत नाजुक

Fri, 18 Jun 2021 11:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीजीआईएमईआर ने कहा कि शुक्रवार शाम को कोविड-19 के बाद उत्पन्न हुई जटिलताओं के कारण उनकी हालत गंभीर हो गई। उनका आक्सीजन स्तर कम होने लगा और बुखार आना शुरू हो गया। 
विज्ञापन
मिल्खा सिंह - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के महान धावक 91 वर्षीय मिल्खा सिंह की हालत एक बार फिर बिगड़ गई है। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत नाजूक बताई जा रही है। पीजीआईएमईआर ने कहा कि शुक्रवार शाम को कोविड-19 के बाद उत्पन्न हुई जटिलताओं के कारण उनकी हालत गंभीर हो गई। उनका आक्सीजन स्तर कम होने लगा और बुखार आना शुरू हो गया। उनकी हालत गंभीर हो गई है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हैं। हालांकि इससे पहले उनकी हालत स्थिर थी। गौरतलब है कि पिछले महीने कोरोना से संक्रमित हुए मिल्खा सिंह का टेस्ट बुधवार को निगेटिव आया था, जिसके बाद उन्हें कोविड आईसीयू से सामान्य आईसीयू में भेज दिया गया था और डाक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। बता दें कि बीते रविवार को मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का कोरोना के कारण मोहाली में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें