फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल्प्स की स्वर्णिम विदाई, अमेरिका ने जीता रिले का गोल्ड

Sun, 14 Aug 2016 04:55 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
माइकल फेल्प्स - फोटो : getty
विज्ञापन
महान अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स को अमेरिका की रिले टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर स्वर्णिम विदाई दी है। पुरुषों की 4 गुणा 100 मेडले रिले में अमेरिका ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 
विज्ञापन

रिले में अमेरिकी टीम को इयान मर्फी ने विश्व रिकॉर्ड के साथ शुरूआत दी जिससे फेल्प्स का 23 ओलंपिक स्वर्ण पदक सुनिश्चित हो गया। 

रियो में फेल्प्स ने 5 स्वर्ण और 1 रजत सहित कुल 6 पदक हासिल किए। इस स्वर्ण पदक के साथ ही फेल्प्स के कुल ओलंपिक पदकों की संख्या भी 28 हो गई है। जिसमें 23 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। 

फेल्प्स ओलंपिक इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी हैं। उनके रिकॉर्ड को तोड़ पाना बेहद मुश्किल होगा। उनका यह रिकॉर्ड कितने सालों तक कायम रहेगा, इसके बारे में किसी भी तरह के कयास लागा पाना संभव नहीं है। 
विज्ञापन


एक दिन पहले ही 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में सिंगापुर के युवा तैराक ने फेल्प्स को मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया था।

फेल्प्स ने साल 2008 में बीजिंग ओलंपिक में 8 स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने बीजिंग में 1972 में म्यूनिख ओलंपिक में अमेरिकी तैराक मार्क स्पिट्ज के 7 स्वर्ण पदक के रिकॉर्ड को तोड़ा था। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें