फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मौत को गले लगाना चाहता था 23 ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाला यह एथलीट

Sat, 20 Jan 2018 04:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Michael Phelps
विज्ञापन

ओलंपिक में 23 गोल्ड मेडल जीतने वाले दुनिया के सबसे बेहतरीन स्विमर माइकल फेल्प्स ने अपनी निजी जिंदगी के बारे एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकार आज हर कोई हैरान  है।  मंगलवार को शिकागो में एक मेंटल हेल्थ कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने पहुंचे फेल्प्स ने बताया कि लंदन ओलंपिक (2012) में गोल्ड मेडल्स जीतने के बाद एक ऐसा दौर भी आया था, जब वह आत्महत्या करने के बारे में सोचने लगे थे।

विज्ञापन


इस कॉन्फ्रेंस में 32 साल के स्टार स्विमर फेल्प्स ने कहा, 'प्रत्येक ओलंपिक में जीतने के बाद मुझे महसूस होता था कि मैं गहरे अवसाद में चला गया हूं।' उन्होंने बताया, 'लंदन ओलंपिक में चार गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीतने के बाद उन्होंने खुद को एक कमरे में चार दिनों के लिए कैद कर लिया था। इस दौरान उन्होंने खाना तो दूर पानी तक को हाथ नहीं लगाया। वह सिर्फ आत्महत्या करना चाहते थे।

फेल्प्स ने कहा कि अवसाद उन पर इस कदर हावी हो गया था कि वह सिर्फ सुसाइड के बारे में ही सोचते रहते थे। बता दें कि फेल्प्स ने अपने ओलंपिक करियर का पहला गोल्ड मेडल 2004 में एथेंस में जीता था। फेल्प्स ने बताया कि गहरे अवसाद के कारण वह एक जामाने में ड्रग्स और एल्कोहॉल की चपेट में भी आ गए थे।
विज्ञापन


2008 के ओलंपिक में रिकॉर्ड 8 गोल्ड मेडल जीतने के बाद नशे से जुड़ी उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आईं थी। नशे में गाड़ी चलाने की वजह से फेल्प्स को दो बार जेल भी जाना पड़ा। इसके बाद फेल्प्स ने इस लत को छोड़ने के लिए मेडीटेशन शुरू की। तब कहीं जाकर उनके जीवन को एक नई दिशा मिली।

शिकागो में हुई इस कॉन्फ्रेंस में फेल्प्स ने अपनी जिंदगी से जुड़े यह खुलासे सिर्फ इसलिए साझा किए ताकि अवसाद से घिरे लोगों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले। वह नहीं चाहते कि कोई भी इंसान गहरे अवसाद के कारण उनकी तरह आत्महत्या करने का प्रयास करे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें