फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्सिको की गोल्फर गैबी लोपेज कोरोना पॉजिटिव, एलपीजीए चैंपियनशिप से हटीं

Thu, 30 Jul 2020 02:51 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

मैक्सिको की गोल्फर गैबी लोपेज कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाई जाने वाली पहली लेडीज पीजीए (एलपीजीए) टूर खिलाड़ी हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण टूर पांच महीने से अधिक समय बाद इस हफ्ते ओहियो में वापसी कर रहा है।

विज्ञापन


जनवरी में इस साल की पहली एलपीजीए प्रतियोगिता जीतने वाली लोपेज एलपीजीए ड्राइव आन चैंपियनशिप से हट गई हैं। वह पृथकवास से गुजर रही हैं। एलपीजीए के नियमों के अनुसार 26 साल की लोपेज को कम से कम 10 दिन तक पृथकवास से गुजरना होगा। इसके बाद उनका एक और परीक्षण होगा और नेगेटिव पाए जाने पर ही वह टूर पर वापसी कर पाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें